
Share this:
देश में कोरोना के मामले 9,37,487 के पार, जिसमें 24,315 लोगों की मौत हुई। महाराष्ट्र में कुल कोरोना वायरस केस 2,84,281; 11,194 की मौत; महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या आज सबसे अधिक 8641 मामले, 24 घंटे में मरने वालों का आंकड़ा 266। दिल्ली में 1,18,645 केस, मरने वालों का आंकड़ा 3,545 के पार।
देश की राजधानी दिल्ली में 24 घंटे में संक्रमित 1,652;58 मरीजों की मौत हुई। मध्य प्रदेश में कुल संक्रमित 20,378; 689 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। राज्य में 7 मरीजों ने दम तोड़ दिया, 735 नए मरीज। उत्तर प्रदेश में 43,441 केस, मरने वालों का आंकड़ा 1046 के पार, नए मामले 2058 मिले। 24 घंटे में 34 मरीजों ने दम तोड़ा।
बिहार में कुल संक्रमित 21,558; 167 की मौत, नए 1385 मरीज आए, 24 घंटे में 10 की कोरोना से मौत। पश्चिम बंगाल में कुल संक्रमित 36,117; 1023 की मौत, 1690 नए मरीज आए, 24 घंटे में 23 मरीजों ने दम तोड़ा।
राजस्थान में कोरोना के मामले 27,174; मौत 538, नए मामले 737 मिले। गुजरात में 45,567; 2,090 की मौत, नए मामले 919 मिले।
हरियाणा में कुल संक्रमित 24,002; 322 की मौत, नए 696 मरीज आए, 24 घंटे में 3 की कोरोना से मौत। तमिलनाडु में कुल संक्रमित 1,56,369; 2236 की मौत, 4549 नए मरीज आए, 24 घंटे में 69 मरीजों ने दम तोड़ा।
आंध्र प्रदेश में कुल संक्रमित 38,044; 492 की मौत, नए 2513 मरीज आए, 24 घंटे में 40 की कोरोना से मौत। तेलंगाना में कुल संक्रमित 41,018; 396 की मौत, 1676 नए मरीज आए, 24 घंटे में 10 मरीजों ने दम तोड़ा।
दुनिया में कोरोना वायरस
दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 38 लाख 1 हजार 591 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 82 लाख 13 हजार 209 ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 89 हजार 120 की जान गई है। अमेरिका में 24 घंटे में संक्रमण के 27 हजार 801 नए मामले मिले हैं और 334 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही देश में 36.44 लाख संक्रमित हो गए हैं, जबकि 1.40 लाख मौतें हो चुकी हैं। देश में फ्लोरिडा में गुरुवार को 156 लोगों की जान गई। यह हर दिन होने वाली मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा
देश | कितने संक्रमित | कितनी मौतें | कितने ठीक हुए |
अमेरिका | 36,44,628 | 1,40,478 | 16,47,032 |
ब्राजील | 19,78,236 | 75,697 | 13,66,775 |
भारत | 10,02,679 | 25,595 | 6,35,244 |
रूस | 7,52,797 | 11,937 | 5,31,692 |
पेरू | 3,37,724 | 12,417 | 2,26,400 |
चिली | 3,23,698 | 7,290 | 2,95,301 |
मैक्सिको | 3,17,635 | 36,906 | 1,99,129 |
द.अफ्रीका | 3,11,049 | 4,453 | 1,60,693 |
स्पेन | 3,04,574 | 28,413 | उपलब्ध नहीं |
ब्रिटेन | 2,92,552 | 45,119 | उपलब्ध नहीं |
ब्राजील: राष्ट्रपति बोल्सोनारो की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव
ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मंगलवार को दूसरी बार उनका टेस्ट हुआ था। 65 साल के बोल्सोनारो ने कहा है कि वे फिलहाल ब्रासिलिया स्थित अपने घर में क्वारैंटाइन रहेंगे। वे यहीं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपना काम करेंगे।