
Share this:
देश में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा रविवार को 57 हजार के पार हो गया। अब तक 57 हजार 691 मरीजों की मौत हो चुकी है। रविवार को 845 लोगों की जान चली गई। महाराष्ट्र में 24 घंटे के अंदर सबसे ज्यादा 258 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। यहां मरने वालों की संख्या 22 हजार 253 हो गई है। तमिलनाडु में 97, आंध्र प्रदेश में 93, उत्तर प्रदेश में 59, पश्चिम बंगाल में 57, पंजाब में 50, मध्य प्रदेश में 23, दिल्ली में 16, तेलंगाना में 11, ओडिशा में 10, बिहार और जम्मू-कश्मीर में 9-9, पुडुचेरी में 8, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में 6-6, केरल और उत्तराखंड में 5-5, गोवा और चंडीगढ़ में 4-4, त्रिपुरा में 2 मरीजों की मौत हो गई।
देश में कोरोना
राज्य | मौतें |
महाराष्ट्र | 22,253 |
तमिलनाडु | 6,517 |
दिल्ली | 4,300 |
कर्नाटक | 4,683 |
आंध्र प्रदेश | 3,282 |
गुजरात | 2,881 |
उत्तर प्रदेश | 2,926 |
पश्चिम बंगाल | 2,794 |
मध्यप्रदेश | 1,229 |
राजस्थान | 950 |
तेलंगाना | 755 |
हरियाणा | 603 |
पंजाब | 1,086 |
जम्मू-कश्मीर | 608 |
बिहार | 610 |
ओडिशा | 462 |
उत्तराखंड | 195 |
केरल | 224 |
झारखंड | 297 |
छत्तीसगढ़ | 189 |
असम | 242 |
हिमाचल प्रदेश | 27 |
चंडीगढ़ | 33 |
पुडुचेरी | 151 |
मेघालय | 07 |
लद्दाख | 19 |
त्रिपुरा | 70 |
गोवा | 140 |
अरुणाचल प्रदेश | 05 |
दादरा एंड नागर हवेली | 02 |
नगालैंड | 08 |
सिक्किम | 03 |
अंडमान और निकोबार समूह | 31 |
मणिपुर | 22 |
कुल | 57,691 |
कोरोना दुनिया में:
दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 2 करोड़ 33 लाख 77 हजार 806 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 59 लाख 4 हजार 288 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 8 हजार 588 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मास्क पहनने के लिए नई गाइडलाइन जारी की हैं। ब्रिटेन पुलिस ने इंग्लैंड में एक साथ 30 से ज्यादा लोगों के साथ किसी भी तरह की पार्टी या प्रोग्राम ऑर्गनाइज करने वालों पर 10 हजार पाउंड (करीब 1 लाख रु.) का जुर्माना लगाने का फैसला लिया है।
जो लोग ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होंगे या मास्क नहीं लगाएंगे, उनसे जुर्माने के तौर पर 100 पाउंड (करीब 10 हजार रु.) वसूले जाएंगे। हर बार नियम को तोड़ने पर जुर्माना दो गुना बढ़ा दिया जाएगा। हालांकि स्कॉटलैंड, वेल्स और आयरलैंड राज्य 30 से ज्यादा लोगों के एक जगह पर जुटने से रोकने के लिए अपने नियम बना सकते हैं।
इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा
देश | संक्रमित | मौतें | ठीक हुए |
अमेरिका | 58,41,428 | 1,80,174 | 31,48,080 |
ब्राजील | 35,82,698 | 1,14,277 | 27,09,638 |
भारत | 30,43,436 | 56,846 | 22,79,900 |
रूस | 9,51,897 | 16,310 | 7,67,477 |
साउथ अफ्रीका | 6,07,045 | 12,987 | 5,04,127 |
पेरू | 5,85,236 | 27,453 | 3,91,144 |
मैक्सिको | 5,56,216 | 60,254 | 3,80,492 |
कोलंबिया | 5,33,103 | 16,968 | 3,59,792 |
स्पेन | 4,07,879 | 28,838 | उपलब्ध नहीं |
चिली | 3,95,708 | 10,792 | 3,69,730 |